home page

सांसद ने दोहरी हत्याकांड के पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर की आर्थिक सहायता

 | 
सांसद ने दोहरी हत्याकांड के पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर की आर्थिक सहायता


अररिया 12 अप्रैल(हि.स.)। फारबिसगंज में हुए दोहरी हत्याकांड मामले में रविवार को सांसद प्रदीप सिंह अमौना गांव पहुंचे और दोहरी हत्याकांड के पीड़ित नबी हुसैन के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें 50 हजार रूपये का आर्थिक सहायता प्रदान किया। उन्होंने घटना और परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ढांढस बंधाया और इस कठिन समय में हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

सांसद ने नरपतगंज विधायक देवयंती यादव, जिला परिषद अध्यक्ष आफताब अजीम उर्फ पप्पू अजीम,जोगबनी मुख्य पार्षद प्रतिनिधि रोहित यादव और अन्य समर्थकों की मौजूदगी में मौके पर ही पीड़ित परिवार को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। इसके साथ ही उन्होंने मृतक की बेटी के निकाह में भी हरसंभव आर्थिक मदद देने की घोषणा की, जिससे परिवार को राहत मिल सके।

मौके पर सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि घटना निंदनीय है और इस दोहरी हत्याकांड से व्यक्तिगत तौर पर काफी मर्माहत हूं। दुबारा समाज में इस तरह की घटना घटित न हो इसके लिए सबों को सजग रहना होगा। उन्होंने कहा कि यह कोई दो मर्डर नहीं है, बल्कि दो परिवारों का उजड़ना है।

उन्होंने मौके पर घटना के समय वीडियो बनाने वाले को भी आड़े हाथ लिया और आमजनों से भी जिम्मेवारी और जवाबदेही तय करने की अपील की।

प्रदीप सिंह ने कहा कि पीड़ित परिवार को सरकार की सभी योजनाओं और लाभों का शीघ्र लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से इस मामले में सख्त कार्रवाई करने और पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग की।

सांसद के गांव पहुंचने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और सांसद की आर्थिक सहायता के पहल की सराहना की। दरअसल मृतक नबी हुसैन की बेटी का निकाह होने वाला था और उससे पहले दिल दहलाने वाली घटना घटित हो गई।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर