home page

कुर्साकांटा पुलिस ने देसी शराब के साथ एक को किया गिरफ्तार

 | 
कुर्साकांटा पुलिस ने देसी शराब के साथ एक को किया गिरफ्तार


अररिया 26 मई(हि.स.)। जिले की कुर्साकांटा पुलिस ने बीती रात गुप्त सूचना के आधार पर पकड़ी गांव में छापेमारी कर तीस लीटर चुलाई शराब के साथ दो सौ लीटर अर्धनिर्मित कच्चा शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार की।

जानकारी देते थानाध्यक्ष रोहित कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि पकड़ी वार्ड संख्या 04 में एक व्यक्ति अपने घर पर ही शराब बनाकर बिक्री करता है।

मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम के साथ उक्त स्थल पर छापेमारी की गई। छापेमारी में गिरफ्तार कारोबारी शैलू सोरेन पिता स्व. भगवान लाल सोरेन के घर से दो गैलन में रखा तीस लीटर चुलाई शराब बरामद किया गया। इसके साथ ही घर के बाहर रखा लगभग दो सौ लीटर अर्द्ध निर्मित शराब भी बरामद किया गया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद शराब मामले में गिरफ्तार कारोबारी के विरुद्ध एसआई विकास कुमार के स्वलिखित बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर कारोबारी को न्यायिक हिरासत में अररिया जेल भेज दिया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर