home page

प्राथमिक विद्यालय पुरानी जोगबनी में एसएसबी का योग शिविर

 | 
प्राथमिक विद्यालय पुरानी जोगबनी में एसएसबी का योग शिविर


अररिया 22 मार्च(हि.स.)। एसएसबी 56वीं वाहिनी के कमांडेंट आईपीएस शाश्वत कुमार के दिशा निर्देश पर रविवार को एसएसबी की बाह्य सीमा चौकी आई समवाय तेलियारी की ओर से एकदिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें स्कूल प्रबंधन से जुड़े शिक्षक और बच्चों ने भाग लिया।

प्राथमिक विद्यालय पुरानी जोगबनी में आगामी अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में बल कार्मिक, स्कूली छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों के साथ मिलकर योगा अभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर