home page

घूरना थाना पुलिस और एसएसबी ने तस्करी का 410 किलो गांजा किया बरामद,तस्कर फरार

 | 
घूरना थाना पुलिस और एसएसबी ने तस्करी का 410 किलो गांजा किया बरामद,तस्कर फरार


अररिया 24 अप्रैल(हि.स.)। जिले के घूरना थाना पुलिस और एसएसबी जवानों ने छापेमारी अभियान चलाकर 410 किलो गांजा के साथ एक बाइक जब्त किया।जबकि इस कार्रवाई में तस्कर मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार,घूरना पुलिस को बॉर्डर का रास्ते गांजा तस्करी की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने बॉर्डर के समीप नाकेबंदी कर रखा था, इसी बीच घूरना थाना क्षेत्र के डुमरबन्ना वार्ड संख्या 03 के समीप 13 बोरा में 410 किलो गांजा और एक बाइक बरामद किया गया।एसएसबी और पुलिस की संयुक्त छापेमारी में बीती रात यह कार्रवाई किया गया।

तस्कर के द्वारा रात के अंधेरे में नेपाल से भारतीय क्षेत्र माथे पर लाया जा रहा था, तस्कर अधिक संख्या में था जो अंधेरे का लाभ उठाकर नेपाल की तरफ फरार हो गया। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि अज्ञात तस्कर के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है ।जल्द ही पहचान कर गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर