विजयोत्सव पर बाबू वीर कुंवर सिंह को दी गई श्रद्धांजलि
अररिया, 23 अप्रैल(हि.स.)।
फारबिसगंज के फैंसी मार्केट स्थित बाबू वीर कुंवर सिंह प्रतिमा स्थल पर जिला क्षत्रिय समाज की ओर से गुरुवार को विजयोत्सव समारोह मनाया गया।
मौके पर सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि बाबू वीर कुंवर सिंह की जीवनी वीरता, त्याग और अदम्य साहस का प्रतीक है। बाबू वीर कुंवर सिंह जी ने 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में जो अप्रतिम योगदान दिया, वह सदैव हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। उनका जीवन हमें देशभक्ति और स्वाभिमान के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए राष्ट्र सेवा और समाज के उत्थान के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लेने की अपील की।
इस कार्यक्रम में सांसद के अलावे मुख्य पार्षद वीणा देवी,मुखिया प्रतिनिधि प्रकाश चौधरी,भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा,संजय कुमार,शंभू प्रसाद साह,वाहिद अंसारी,अरुण कुमार सिंह,अभिषेक सिंह,रमेश सिंह,इजहार अंसारी,रजत कुमार सिंह,विनोद सरावगी,विद्यानंद पासवान,देवेश ठाकुर,अंजनी प्रसाद, सहित क्षत्रिय समाज के लोगों ने भाग लिया और बाबू वीर कुंवर सिंह की जीवनी पर प्रकाश डाला। मौके पर सांसद सहित अन्य आगंतुक ने बाबू वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

