home page

श्री पुर्नेश्वरनाथ भोले नाथ मंदिर में नंदी महाराज की हुई प्राण प्रतिष्ठा

 | 
श्री पुर्नेश्वरनाथ भोले नाथ मंदिर में नंदी महाराज की हुई प्राण प्रतिष्ठा


अररिया 09 मार्च(हि.स.)। फारबिसगंज के गोढ़ीहारे चौक स्थित श्री पुर्नेश्वरनाथ बाबा भोलेनाथ मंदिर में सोमवार को भगवान शिव की सवारी नंदी महाराज की प्राण प्रतिष्ठा भक्ति भाव के साथ पूजा अर्चना कर समारोहपूर्वक की गई। मुख्य यजमान सीमा नवीन बोथरा के द्वारा पंडित वीरेंद्र तिवारी की अगुवाई में बनारस से आए पंडित रंजन शुक्ला,पंडित सुभाष चौबे ने वैदिक रीति रिवाज और मंत्रोच्चार के बीच नंदी बाबा को बाबा भोलेनाथ के सामने निर्धारित स्थान पर विराजमान किया गया।

स्थापना से पहले नंदी बाबा को पंचमुखी हनुमान मंदिर,बड़ा शिवालय, श्री लक्ष्मी नारायण मारवाड़ी ठाकुरबाड़ी,गोदना ठाकुरबाड़ी, और सांवलिया कुंज ठाकुरबाड़ी के अलावा नगर भ्रमण कराया गया I इस अवसर पर विभाष सिंह, शंभू सिंह, नवराज कुमार,अमित कुमार,प्रदीप नारायण सिंह, किशन शर्मा, विपुल सिंह,सुमन शर्मा,रीता देवी,उषा डेबी,ममता देवी,राधा देवी, अर्पणा देवी, सरिता देवी,नीलम देवी,अनिल बोथरा आदि उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर