home page

हड़ताल पर गए अनुमंडलीय अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मी कार्य पर लौटे

 | 
हड़ताल पर गए अनुमंडलीय अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मी कार्य पर लौटे


अररिया 10 अप्रैल(हि.स.)।फारबिसगंज में दोहरे हत्याकांड के बाद फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल में किए गए तोड़फोड़ और हंगामे को लेकर अस्पताल के चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी हड़ताल पर चले गए थे।

शुक्रवार को सिविल सर्जन डॉ के.के.कश्यप,फारबिसगंज एसडीएम अभय कुमार तिवारी और फारबिसगंज एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे और चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों के साथ बातचीत की।चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने अस्पताल में सुरक्षा का मुद्दा उठाया,जिस पर प्रशासनिक अधिकारियों ने पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराने और अस्पताल में तोड़फोड़ के मामले में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।जिसके बाद अस्पताल के चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी काम पर लौट आए और इमरजेंसी सेवा शुरू करने के साथ ही शनिवार से ओपीडी सेवा शुरू करने की बात कही।इस दौरान एसडीएम,एसडीपीओ और सिविल सर्जन ने अस्पताल में तोड़फोड़ का जायजा लेने के साथ ही अस्पताल का निरीक्षण किया।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर