home page

एसडीओ के पहल पर जल जमाव की समस्या को दूर करने को लेकर नाला निर्माण कार्य हुआ शुरू

 | 
एसडीओ के पहल पर जल जमाव की समस्या को दूर करने को लेकर नाला निर्माण कार्य हुआ शुरू


अररिया 12 जून(हि.स.)। फारबिसगंज से सटे मटियारी पंचायत में जल जमाव और बरसात के समय नदी के उफनाने पर पंचायत में बाढ़ की समस्या के निराकरण को लेकर पहल शुरू हो गई है।

जल निकासी की व्यवस्था को सुगम बनाने को लेकर नाला निर्माण कार्य का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ।मटियारी पंचायत भवन में पिछले दिनों लगे सहयोग शिविर में वार्ड सदस्य नसीम रजा के नेतृत्व में ग्रामीणों का शिष्टमंडल एसडीएम अभय कुमार तिवारी से मिलकर हरेक साल जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण बाढ़ का दंश झेलने पर ध्यान आकृष्ट कराया गया था।

जिसके बाद एसडीएम अभय कुमार तिवारी और एसडीपीओ राजकिशोर कुमार ने नाला निर्माण स्थल का जायजा लिया और पंचायत सचिव सौरभ सागर और मुखिया प्रतिनिधि प्रदीप देव को तत्काल आरटीएमएस पर डाले गए अनुरोध पत्र के आलोक में वित्तीय वर्ष 2026-27,15वीं वित्त आयोग मद से राशि स्वीकृत करते हुए सभी प्रक्रिया उपरान्त शुक्रवार को विधिवत जल निकासी हेतु नाला निर्माण कार्य शुरू किया गया।

एसडीएम के पहल पर नाला निर्माण शुरू होने पर मुखिया प्रतिनिधि प्रदीप देव,वार्ड सदस्य नसीम रजा, मो.इबादत अंसारी, रियाज अंसारी, खत्ताब अंसारी, नौशाद अंसारी, एकलाख अंसारी, इकराम अंसारी, आबिद अंसारी, मुर्शीद अंसारी, गुड्डू अंसारी, आइब अंसारी, शमीना खातून रहिमा खातून, मुन्ना अंसारी, पूर्व पैक्स चेयरमैन कफिल अहमद, नूर अंसारी, सोहराब अंसारी, दिलीप सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने अनुमंडल प्रशासन के प्रति आभार प्रकट किया।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर