शहीद दिवस पर स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह,सुखदेव और राजगुरु को दी गई श्रद्धांजलि
अररिया 23 मार्च(हि.स.)। फारबिसगंज के तिरसकुण्ड पंचायत अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय आदिवासी टोला मधुरा में सोमवार को शहीद दिवस मनाई गई और शहादत प्राप्त जवानों के साथ स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को श्रद्धांजलि दी गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युवा शिक्षक रंजीत कुमार मंडल ने कहा कि 23 मार्च का दिन भारतीय इतिहास में शहीद दिवस के रूप में अत्यंत महत्वपूर्ण है। 1931 में आज ही के दिन स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को लाहौर जेल में फांसी दी गई थी। वहीं पूर्व प्रधानाध्यापक कुमार राजीव रंजन ने कहा कि आज इसके अतिरिक्त विश्व मौसम विज्ञान दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा महान स्वतंत्रता सेनानी क्रांतिकारी भारत मां के वीर सपूत भगत सिंह,सुखदेव और राजगुरु को याद किया।आयोजित कार्यक्रम में देश के वीर सपूतों के तैलिय चित्र पर पुष्पांजलि देकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वहीं बच्चों ने गगन भेदी नारे लगाए।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

