home page

गलत दिशा में खड़ी पिकअप में टेंकलौरी ने मारी टक्कर,दो घायल

 | 
गलत दिशा में खड़ी पिकअप में टेंकलौरी ने मारी टक्कर,दो घायल


अररिया 07 अगस्त(हि.स.)।फारबिसगंज थाना क्षेत्र के रामपुर ओवरब्रिज के पास शुक्रवार दोपहर बाद आबिद बाबू पेट्रोल पंप के निकट गलत दिशा में मखाना लदे खड़ी पिकअप गाड़ी में पीछे से टैंकलौरी ने टक्कर मार दी, जिसमें टैंकलौरी के ड्राइवर समेत पिकअप गाड़ी के पास खड़ा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया,जिसे स्थानीय लोगों के द्वारा आनन फानन में फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां चिकित्सकों ने दोनों घायल का इलाज कराया।

घायल लोगों में पिकअप पर लदे मखाना के मालिक पूर्णिया निवासी रविन्द्र सहनी और दूसरा कोलकाता निवासी टैंकलौरी के चालक शंकर राय है।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप गाड़ी एक दिशा से दूसरी दिशा में चली गई।सूचना के बाद फारबिसगंज थाना की गश्ती गाड़ी में सवार एसआई उपेंद्र शर्मा के साथ डायल 112 की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई।

स्थानीय लोगों ने बताया कि पिकअप गाड़ी पर मखाना लोड था,जो पूर्णिया से दरभंगा जा रहा था।हालांकि मखाना लदा पिकअप गाड़ी गलत लेन में खड़ा था।पिकअप का टायर ब्लास्ट कर जाने के कारण गाड़ी को वहीं खड़ा कर टायर का पंक्चर बनाया जा रहा था।इसी क्रम में कोलकाता से नेपाल विराटनगर के लिए जा रही टैंकलौरी गाड़ी पीछे से धक्का मार दी।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप गाड़ी एक लेन से दूसरी लेन चला गया।हादसे में दो लोग घायल हुए।दोनों का इलाज फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल में कराया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर