home page

पेंशनर समाज की बैठक में सेवानिवृत शिक्षक प्रमोद कुमार दास ने की सदस्यता ग्रहण

 | 
पेंशनर समाज की बैठक में सेवानिवृत शिक्षक प्रमोद कुमार दास ने की सदस्यता ग्रहण


अररिया 07 अप्रैल(हि.स.)।बिहार राज्य पेंशनर समाज के फारबिसगंज अनुमंडल शाखा की मासिक बैठक पेंशनर भवन में मंगलवार को सभापति उमेश प्रसाद वर्मा की अध्यक्षता में हुई। मंच का संचालन उप सभापति सह मीडिया प्रभारी विद्यानंद पासवान ने किया। संस्था के सचिव मधुसूदन मंडल ने गत बैठक की कार्यवाही प्रस्तुत की जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया।

मौके पर सभापति उमेश प्रसाद वर्मा ने सदस्यता अभियान चलाने और मासिक पत्रिका मंगवाने पर बल दिया।

मौके पर ली अकादमी से सेवानिवृत शिक्षक प्रमोद कुमार दास ने सदस्यता ग्रहण की। पेंशनर भवन तक सड़क बनाने हेतु नगर परिषद से आवंटन प्राप्त होने के बाद भी सड़क नहीं बनने से चिंता जाहिर की गई।नरपतगंज के पथराहा निवासी पेंशनर सदस्य जगन्नाथ मंडल ने गरीब निसहाय बच्चों को गोद लेकर पढ़ाने के फैसले का बैठक में सराहना की गई। वहीं खैरखा मध्य विद्यालय से सेवानिवृत शिक्षक महेंद्र यादव के निधन पर उनकी आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन रखा गया।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर