कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान के तहत संगठन मजबूती को लेकर कार्यक्रम
अररिया 21 मई(हि.स.)।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी की ओर से संगठन को मजबूती और जनहित के मुद्दों को लेकर चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान के तहत फारबिसगंज में गुरुवार को नगर अध्यक्ष अमितेश कुमार गुड्डू की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मो.मासूम रजा,पूर्व जिलाध्यक्ष शाद अहमद,अनिल सिन्हा समेत संगठन से जुड़े अधिकारियों ने भाग लिया और संगठन की मजबूती के साथ स्थानीय समस्याओं को लेकर चर्चा की।
पूर्व केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री डूमर लाल बैठा के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में फारबिसगंज के शहरी और ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उसके निराकरण को लेकर जनांदोलन को लेकर रणनीति तैयार की गई।इसके अलावे कार्यक्रम में कांग्रेस के नेताओं ने संगठन की मजबूती को लेकर अधिक से अधिक संख्या में पार्टी से लोगों को जोड़ने और नए सदस्य बनाने पर जोर दिया गया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष मो.मासूम रजा ने कहा कि कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत सुखद परिणाम सामने आ रहा है और कांग्रेस की नीतियों और वर्तमान समय में राजनीतिक हालातों को लेकर बड़ी संख्या में युवाओं के साथ लोग कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि देश में जिस तरह के सियासी हालात हैं,उसमें कांग्रेस ही एकमात्र विकल्प है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस पुरानी पार्टी है और कांग्रेस के द्वारा जनहित के मुद्दों और समस्याओं के निराकरण के लिए सकारात्मक पहल किया जाएगा।
मौके पर कांग्रेस नेता मनोज कुमार जायसवाल,युवक कांग्रेस प्रदेश सचिव करण कुमार पप्पू,एनएसयूआई जिलाध्यक्ष इरशाद सिद्दीकी,शंकर साह,प्रखंड अध्यक्ष गुलाबचंद ऋषिदेव,मो.मासूम,कंचन विश्वास,श्री कुमार ठाकुर,दिलीप पासवान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद थे।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

