home page

हज यात्रियों का जत्था दिल्ली रवाना,भावपूर्ण माहौल में माला पहनाकर दी विदाई

 | 
हज यात्रियों का जत्था दिल्ली रवाना,भावपूर्ण माहौल में माला पहनाकर दी विदाई


अररिया 11 मई(हि.स.)। फारबिसगंज के किरकिचिया पंचायत के कोढ़ेली बस्ती से हज यात्रियों का एक जत्था सोमवार को दिल्ली के लिए रवाना हुआ। हज यात्रा पर जा रहे जायरीनों की विदाई के दौरान पूरे गांव में भावपूर्ण धार्मिक माहौल रहा। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हज यात्रियों को फूल-माला पहनाकर एवं दुआओं के साथ विदा किया।

हज यात्रा पर जाने वालों में मो. जावेद अंसारी, मो. जलाल अंसारी, हजरुन खातून सहित अन्य शामिल हैं। बताया गया कि सभी यात्री दिल्ली पहुंचने के बाद 14 मई को मक्का शरीफ के लिए सीधी उड़ान भरेंगे। हज यात्रा इस्लाम धर्म की महत्वपूर्ण इबादतों में से एक मानी जाती है, जिसे लेकर यात्रियों एवं उनके परिजनों में काफी उत्साह देखा गया।

हज यात्रियों की रवानगी के दौरान गांव के लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। परिजन की आंखें नम थीं।वहीं ग्रामीणों ने यात्रियों से देश, राज्य एवं क्षेत्र की खुशहाली के लिए दुआ करने की अपील की।

इस मौके पर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि कफिल अंसारी, वार्ड पार्षद इरशाद सिद्दीकी, जाबिर अंसारी, हाशिम अंसारी, फिरोज अंसारी, सद्दाम अंसारी, अयूब अंसारी, शमीम अंसारी, एजाज अंसारी, वसीम अंसारी, तबारक हुसैन, मजहर शौकत समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

मौके पर मुखिया प्रतिनिधि कफिल अंसारी ने कहा कि हज यात्रा पर जाना हर मुसलमान की बड़ी तमन्ना होती है। गांव से हज यात्रियों का जाना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व और खुशी की बात है। उन्होंने सभी यात्रियों की सलामती एवं सफल हज यात्रा की दुआ की।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर