home page

पुण्यतिथि पर याद किए गए प्रथम प्रधानमंत्री

 | 
पुण्यतिथि पर याद किए गए प्रथम प्रधानमंत्री


अररिया 27 मई(हि.स.)।

फारबिसगंज प्रखंड के किरकिचिया पंचायत स्थित महादलित बस्ती में भारत रत्न एवं देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष गुलाबचंद ऋषिदेव ने की।

इस अवसर पर गुलाब चंद ऋषिदेव ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता थे। उन्होंने देश के विकास, लोकतंत्र की मजबूती तथा वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके आदर्श आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

वहीं कांग्रेस नेता अमन रजा ने कहा कि पंडित नेहरू ने भारत को एक मजबूत लोकतांत्रिक राष्ट्र के रूप में स्थापित करने का कार्य किया। उनके विचार एवं नीतियां आज भी देश के विकास की आधारशिला हैं। उन्होंने युवाओं से नेहरू जी के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष गुलाबचंद ऋषिदेव, अमन रजा कुलदीप ऋषिदेव, मितन ऋषिदेव, डोमी ऋषिदेव, बलराम ऋषिदेव, विरेन्द्र ऋषिदेव, उमा देवी, रासो देवी, दुखनी देवी, सावित्री देवी, रंजन देवी, नीलम देवी, कलिया देवी, समतोलिया देवी, पूजा देवी एवं सीमा कुमारी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने पंडित नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर