home page

महिला दिवस पर बाल विवाह मुक्त को लेकर एसएसबी ने किया जागरूकता कार्यक्रम

 | 
महिला दिवस पर बाल विवाह मुक्त को लेकर एसएसबी ने किया जागरूकता कार्यक्रम


अररिया 08 मार्च(हि.स.)। अररिया जिला को बाल विवाह मुक्त करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे सौ दिवसीय जागरूकता अभियान के तहत अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर फारबिसगंज प्रखंड के आदर्श गांव बघुआ में एसएसबी 56 वीं बटालियन और जागरण कल्याण भारती की ओर से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में एसएसबी 56 वीं बटालियन के कमांडेंट आईपीएस शाश्वत कुमार,नरपतगंज विधायक देवयंती यादव सहित एसएसबी के अधिकारियों,ग्रामीण जनप्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।कार्यक्रम का संचालन जागरण कल्याण भारती के संजय कुमार ने की।

अभियान और कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में बढ़ रही बाल विवाह की कुप्रथा पर पूर्ण रूप से विराम लगाने के साथ बेटियों को सशक्त,शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रेरित करना था।मौके पर सरहद को सुरक्षा में लगे एसएसबी के जवानों, अधिकारियों,जनप्रतिनिधियों सहित ग्रामीणों ने बाल विवाह मुक्त समाज निर्माण को लेकर संकल्प लिया।मौके पर महिला प्रतिनिधियों और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को प्रमाण पत्र और मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर