home page

भाजपा नगर कमिटी की होली मिलन समारोह में कार्यकर्ताओं ने जमकर उड़ाए रंग और गुलाल

 | 
भाजपा नगर कमिटी की होली मिलन समारोह में कार्यकर्ताओं ने जमकर उड़ाए रंग और गुलाल


अररिया 03 मार्च(हि.स.)। फारबिसगंज रेणु सार्वजनिक पुस्तकालय परिसर में भाजपा नगर कमिटी की ओर से मंगलवार को नगर अध्यक्ष बीरेंद्र प्रसाद मिंटू की अध्यक्षता में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष चांदनी सिंह, रजत कुमार सिंह, शंभू प्रसाद साह समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए और फगुआ की बयार में बहते हुए जमकर अबीर और गुलाल उड़ाए।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे के चेहरे पर रंग भी लगाकर होली की बधाई दी। होली के बजते गानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ठुमके भी लगाए और जोगीरा का गायन भी किया।मौके पर विविध प्रकार के बने व्यंजनों का कार्यकर्ताओं ने लुत्फ लिया।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर