home page

नेताजी सुभाष स्टेडियम में मंत्री डॉ रामचन्द्र प्रसाद ने किया ध्वजारोहण

 | 
नेताजी सुभाष स्टेडियम में मंत्री डॉ रामचन्द्र प्रसाद ने किया ध्वजारोहण


नेताजी सुभाष स्टेडियम में मंत्री डॉ रामचन्द्र प्रसाद ने किया ध्वजारोहण


नेताजी सुभाष स्टेडियम में मंत्री डॉ रामचन्द्र प्रसाद ने किया ध्वजारोहण


अररिया 15 अगस्त(हि.स.)।

आजादी का 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह शनिवार को अररिया में धूमधाम से मनाया गया।मुख्य समारोह अररिया नेताजी सुभाष स्टेडियम में आयोजित हुआ।जहां बिहार सरकार के पर्यावरण,वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री डॉ रामचन्द्र प्रसाद ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा का आरोहण किया।इससे पहले हजारों लोगों के बीच आयोजित समारोह में जिला प्रभारी मंत्री का काफिला सर्किट हाउस से स्टेडियम एस्कॉर्ट पार्टी के साथ स्टेडियम में प्रवेश किया।जिसके बाद मंत्री डॉ रामचन्द्र प्रसाद ने परेड का निरीक्षण किया।परेड निरीक्षण के बाद ध्वजारोहण किया गया।प्रभारी मंत्री के ध्वजारोहण के बाद राष्ट्र गान और राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया गया।

मौके पर जिला प्रभारी मंत्री डॉ रामचन्द्र प्रसाद ने अपने संबोधन में जिला में चल रहे विकास योजनाओं की प्रगति पर रिपोर्ट पेश की।साथ ही बिहार सरकार और केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर जानकारी दी।मंत्री ने कहा कि पूरे प्रदेश के साथ अररिया जिला विकास के मार्ग पर अग्रसर है और विकास की नई गाथा लिखी जा रही है।

मौके पर अभियान बसेरा के दूसरे फेज के अभियान के तहत लाभुकों के बीच बंदोबस्ती प्रमाण पत्र के साथ अन्य लाभुकों के बीच चेक का वितरण किया गया।मौके पर जिले के सबसे बड़े करदाताओं को भी शॉल और प्रशस्ति पत्र के साथ प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। मौके पर डीएम विनोद दूहन,एसपी जितेन्द्र कुमार सहित सभी विभागों के जिला और अनुमंडल स्तरीय अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में शहर के लोग मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर