home page

मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग की कार्रवाई में शराब का बड़ा खेप बरामद

 | 
मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग की कार्रवाई में शराब का बड़ा खेप बरामद


अररिया 14 जून(हि.स.)। अररिया आरएस थाना क्षेत्र के एनएच 27 हरियाबारा टॉल प्लाजा के पार बीती रात्रि करीबन 12 बजे मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग की टीम ने किशनगंज के रास्ते आ रही एक महिंद्रा एक्सयूवी गाड़ी से भारी मात्रा में विदेशी शराब का खेप बरामद किया।

मामले में गाड़ी के चालक तस्कर को गिरफ्तार किया गया।जानकारी मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग के अधीक्षक निरंजन झा ने दी।

मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग के अधीक्षक निरंजन झा ने जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि विदेशी शराब की बड़ी खेप किशनगंज के रास्ते अररिया आने वाली है।

सूचना के आधार पर विभाग के सब इंस्पेक्टर पूजा कुमारी, के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। जिसमें एएसआई मुन्ना कुमार सिंह, रंजीत कुमार एवं मद्य निषेध सिपाही एवं प्रतिनियुक्त गृहरक्षक बल के जवान शामिल किए गए।

हरियाबारा टोल प्लाजा के पास रात्रि करीब 11:50 बजे एक महिन्द्रा एक्सयूवी गाड़ी आता दिखाई दिया। वाहन के नजदीक आने पर जांच टीम ने उसे अपने घेरे में लेकर जांच की तो विभिन्न ब्रांडों के करीबन 476 बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया।

शराब को डिक्की में एवं पिछले सीट के नीचे छुपा कर रखा गया था। जब्त शराब 198 लीटर है।

मामले में गिरफ्तार वाहन चालक रानीगंज थाना क्षेत्र के बेलसरा वार्ड संख्या 2 का रहने वाला बेचन कुमार पिता स्व. हरे कृष्ण यादव है। उसके द्वारा बताया गया कि बिहार के सीमावर्ती क्षेत्र बंगाल मे वाहन पर लोड किया गया था। जिसे अररिया के रानीगंज ले जाना था। सभी जब्त विदेशी शराब पर पश्चिम बंगाल में बिक्री की बात अंकित है।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर