home page

डीएम एसपी ने छठ घाटों का किया निरीक्षण

 | 
डीएम एसपी ने छठ घाटों का किया निरीक्षण


अररिया 12 नवम्बर(हि.स.)। डीएम विनोद दूहन और एसपी जितेन्द्र कुमार ने फारबिसगंज कोठीहाट नहर सहित अन्य स्थानों पर छठ को लेकर की जा रही तैयारी का गुरुवार को अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया।इस दौरान फारबिसगंज एसडीएम अभय कुमार तिवारी,एसडीपीओ राजकिशोर कुमार,थानाध्यक्ष मनोज कुमार,मुख्य पार्षद वीणा देवी, नप के प्रभारी प्रधान सहायक कामख्या नारायण सिंह सहित छठ पूजा समिति के सदस्य मौजूद थे।डीएम एसपी ने कोसी मेची नदी लिंक परियोजना के कारण नहर के जल अधिग्रहण क्षेत्र में पानी नहीं रहने को लेकर नगर परिषद प्रशासन की ओर से किए गए वैकल्पिक व्यवस्था पर संतुष्टि जाहिर की और जिला प्रशासन की ओर से छठव्रतियों के लिए हरसंभव मदद करने की बात कही।मौके प्रायोजिद एसपी ने भी एसडीपीओ सहित अन्य पुलिस अधिकारियों को छठ पर्व के दौरान विधि व्यवस्था संधारण को लेकर निर्देशित किया।डीएम एसपी ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी मयंक कुमार को छठव्रतियों के वस्त्र बदलने के लिए चेंजिंग रुम सहित वाच टावर का निर्माण किए जाने और घाट सहित आने जाने वाले मार्ग पर विशेष साफ सफाई का निर्देश दिया।

मौके पर मौजूद डीएम विनोद दूहन ने कहा कि लोक आस्था और सूर्योपासना का महापर्व को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।घाट निर्माण से लेकर साफ सफाई और छठव्रतियों को किसी तरह की कोई परेशानी न हो,इसके लिए हर मुकम्मल व्यवस्था की जा रही है।उन्होंने कहा कि नहर में पानी नहीं रहने के कारण किए गए वैकल्पिक व्यवस्था का सभी जगह जाकर निरीक्षण कर रहे हैं और मिल रही खामियों को दूर करने को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित कर रहे हैं।

वहीं मौके पर मौजूद फारबिसगंज की मुख्य पार्षद वीणा देवी ने कहा कि नगर परिषद प्रशासन नगर क्षेत्र के सभी तालाब,पोखर की साफ सफाई के साथ छठव्रतियों के लिए सभी प्रकार की तैयारी में जुटी है।उन्होंने कोठीहाट नहर में किए गए वैकल्पिक व्यवस्था से पूरी तरह पानी आ जाने की बात कही और शहरवासियों से अपील की कि हरेक साल की तरह लोक आस्था के इस महापर्व में उपासना और पूजा अर्चना के लिए घाटों पर आए।शहर में रोशनी सहित सड़क के मरम्मति और अन्य सभी प्रकार की व्यवस्था छठव्रतियों के लिए नगर परिषद प्रशासन की ओर से की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर