home page

डीएम एसपी ने किया ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का बाह्य निरीक्षण

 | 
डीएम एसपी ने किया ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का बाह्य निरीक्षण


अररिया 09 नवम्बर(हि.स.)। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी विनोद दूहन और एसपी जितेन्द्र कुमार ने सोमवार को इंडोर स्टेडियम परिसर अवस्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का बाह्य निरीक्षण किया।

बाह्य निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। निरीक्षण के क्रम में सीसीटीवी सहित अन्य उपकरणों की भी जांच की गई, जो सही पाया गया।

मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. राम बाबू कुमार, जिला अग्निशमन पदाधिकारी डॉ अशोक प्रसाद,विद्युत कार्यपालक अभियंता, सीओ सहित अन्य पदाधिकारी एवं राजनैतिक पार्टी के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर