डीएम के जनता दरबार में 57 फरियादियों की फरियाद पर हुई सुनवाई
| Mar 20, 2026, 18:54 IST
अररिया 20 मार्च(हि.स.)। समाहरणालय स्थित परमान सभागार में डीएम विनोद दूहन की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याएं सीधे जिलाधिकारी के समक्ष रखीं। जनता दरबार में कुल 57 मामलों की सुनवाई की गई।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का शीघ्र एवं प्रभावी समाधान करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी मामलों का निष्पादन समयबद्ध तरीके से किया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनता दरबार में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

