home page

छठ महापर्व को लेकर डीएम ने विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण, तैयारियों को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

 | 
छठ महापर्व को लेकर डीएम ने विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण, तैयारियों को लेकर दिए आवश्यक निर्देश


अररिया 14 नवम्बर(हि.स.)। छठ महापर्व को लेकर शनिवार को डीएम विनोद दूहन द्वारा अररिया, जोकीहाट एवं पलासी प्रखंड अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने छठ घाटों पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, सुरक्षा व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया।

उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि छठ महापर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक तैयारियां ससमय सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने घाटों पर पर्याप्त साफ-सफाई, सुचारु प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षित बैरिकेडिंग तथा आवागमन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

साथ ही घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने एवं संबंधित पदाधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों का पूरी तत्परता से निर्वहन करने का निर्देश दिया।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर