हाथ में कचिया लेकर डीएम ने काटा धान ,अगहनी धान फसल कटनी प्रयोग में हुए शामिल
अररिया 23 नवम्बर(हि.स.)। बिहार राज्य फसल सहायता योजना अंतर्गत कृषि वर्ष 2026-27 के तहत सोमवार को डीएम विनोद दूहन ने रानीगंज के खरहट में अगहनी धान फसल कटनी प्रयोग का निरीक्षण किया।इस दौरान डीएम हाथ में कचिया थाम खुद खेत में उतरे और धान के पके फसल पौधों की कटाई की।
इस दौरान किसान गोपाल विश्वास पिता सुखदेव विश्वास के खेत में निर्धारित प्रक्रिया के तहत फसल कटनी प्रयोग संपन्न कराया गया। प्रयोग के दौरान 50 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में धान के हरे दाने का कुल वजन 26 किलो 910 ग्राम प्राप्त हुआ। इसके आधार पर धान की अनुमानित उपज दर 53 क्विंटल 82 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर अनुमानित की गई।
जिलाधिकारी ने फसल कटनी प्रयोग की प्रक्रिया का जायजा लिया तथा संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की।
मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी, कृषि समन्वयक, प्रयोगकर्ता, किसान सलाहकार सहित संबंधित कर्मी, किसान एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

