home page

जिले के सभी नगर निकाय क्षेत्रों में लगाया गया सहयोग शिविर

 | 
जिले के सभी नगर निकाय क्षेत्रों में लगाया गया सहयोग शिविर


अररिया 21 जुलाई(हि.स.)।

जिले के 12 पंचायतों समेत सभी नगर निकाय क्षेत्रों में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने भाग लेकर अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को लेकर आवेदन दिया।शिविर में अधिकारियों ने मौके पर शिकायतों की सुनवाई की।

उल्लेखनीय हो कि सहयोग शिविर प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को नियमित रूप से आयोजित किया जाता है, ताकि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए इधर उधर भटकना नहीं पड़े और स्थानीय स्तर पर ही उनकी शिकायतों का निवारण हो सके।

शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों एवं शिकायतों का सहयोग पोर्टल पर पंजीकरण किया गया, जिससे शिकायतों के निष्पादन में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर