जमाबंदी में फर्जीवाड़ा करने वाला सेवानिवृत राजस्व कर्मचारी शोभनारायण चौबे गिरफ्तार
अररिया,07 अप्रैल(हि.स.)।
जिले की बथनाहा थाना पुलिस ने जमाबंदी में फर्जीवाड़ा करने के आरोप में सेवानिवृत कर्मचारी शोभनारायण चौबे को गिरफ्तार किया।
बथनाहा थाना पुलिस ने कांड संख्या 37/25 में प्राथमिक अभियुक्त रहे शोभनारायण चौबे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।मामले की पुष्टि बथनाहा थानाध्यक्ष राजवीर साहू ने भी की।सेवानिवृत राजस्व कर्मचारी पर जमाबंदी से संबंधित कागजात के साथ कूट रचने के आरोप में गिरफ्तार किया।बथनाहा के दीपौल वार्ड संख्या 16 निवासी शेख शकील पिता स्व.युनुस के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि 53 डिसमिल जमीन को बिना किसी वैध दस्तावेज और कागजात के नामांतरण के ही कूट रचित दस्तावेजों को आधार बनाकर रजी अहमद के नाम जमीन की जमाबंदी कर दिया।जबकि रजी अहमद मात्र 20 डिसमिल जमीन का ही हिस्सेदार था और फारबिसगंज डीसीएलआर कोर्ट ने भी दोनों पक्षों के कागजातों का अवलोकन करने के बाद इसे अपने निर्णय में अवैध करार दिया था।
बावजूद इसके आरोपित शोभनारायण चौबे ने जमाबंदी पृष्ठ में लाल कलम से कूट रचित कर मो.आलमगीर का नाम अंकित कर दिया था।मामले को लेकर शेख शकील के केस के बाद बथनाहा पुलिस सेवानिवृत कर्मचारी शोभनारायण चौबे को तलाश कर रही थी,जिसे मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

