home page

ईं शैलेंद्र को प्रभारी मंत्री बनाए जाने पर दी बधाई

 | 
ईं शैलेंद्र को प्रभारी मंत्री बनाए जाने पर दी बधाई


भागलपुर, 16 मई (हि.स.)। बिहार के मुख्यंत्री सम्राट चौधरी द्वारा राज्य पथ निर्माण मंत्री सह बिहपुर विस विधायक ईं.शैलेंद्र ओर उर्जा मंत्री सह गोपालपुर विस विधायक शैलेश कुमार उर्फ बूलो मंडल को क्रमश: दरभंगा और किशनगंज जिला का कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति का अध्यक्ष सह प्रभारी मंत्री बनाया गया है। इस पर बिहपुर में एनडीए नेताओं ने राज्य सरकार का आभार जताते हुए मंत्री ईं.शैलेंद्र और बूलो मंडल को बधाई दिया है।

प्रो. गौतम, उत्तम कुमार, प्रभुनंदन चौधरी, ई गौरव, दिनेश यादव, रूपेश रूप, अभय राय, ज्ञानदेव कुमार, ब्रजेश चौधरी, दिलीप सिंह, ब्रजेश नागर शर्मा, रंजीत गुप्ता, बाल्मिकी मंडल, सिंटू, लालमोहन, सदानंद, चंद्रकांत चौधरी, कन्हैया झा और कमलरंजन आदि नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इसे न सिर्फ क्षेत्र बल्कि पूरे अंगप्रदेश के लिए हर्ष व गौरव का पल बताया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर