home page

गौ हत्या पर प्रतिबंध को लेकर हजारों लोगों के हस्ताक्षरित आवेदन एसडीएम को सौंपा गया

 | 
गौ हत्या पर प्रतिबंध को लेकर हजारों लोगों के हस्ताक्षरित आवेदन एसडीएम को सौंपा गया


अररिया 27 अप्रैल(हि.स.)।

गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत फारबिसगंज में सोमवार को जागरूकता जुलूस निकाली गई।जुलूस सुल्तान पोखर स्थित शिव मंदिर के प्रांगण से निकलकर अनुमंडल कार्यालय पहुंचा।जहां अनुमंडल पदाधिकारी की अनुपस्थिति पर अवर निर्वाचन पदाधिकारी अविनाश कृष्ण को हजारों लोगों के हस्ताक्षरित आवेदन अभियान का नेतृत्व कर रहे मनोज सोनी के नेतृत्व में सौंपा गया।

गौ सम्मान आह्वान अभियान के जिला सदस्य व बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक मनोज सोनी ने मौके पर कहा कि आवेदन के माध्यम से मांग की गई कि गौ माता की हत्या भारतवर्ष में बंद हो,गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित किया जाए और गौ माता की रक्षा एवं सुरक्षा के लिए मंत्रालय बने।गौवंश की सुरक्षा को लेकर भारत के बड़े साधु संतों के आह्वान पर गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत हस्ताक्षर अभियान चलाया गया था और गौ रक्षकों से गौ माता के समर्थन में हस्ताक्षर करवाया गया।श्री सोनी ने कहा कि फारबिसगंज अनुमंडल से 2 हजार 64 लोगों के हस्ताक्षर वाला आवेदन अनुमंडल कार्यालय में सौंपा गया।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री,राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम का प्रार्थना पत्र के साथ हस्ताक्षर किया हुआ पत्र संलग्न करते हुए आवेदन सौंपा गया है ताकि यह प्रार्थना पत्र के माध्यम से सरकार तक आवाज पहुंच सके और गौ माता की रक्षा और सुरक्षा को लेकर सरकार की ध्यान आकर्षित हो सके l

मौके पर उपस्थित बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक मनोज सोनी, विश्व हिंदू परिषद के मोहन बाबा उर्फ मथुरा दास, अभय कुमार सिन्हा,भाजपा नेत्री लक्ष्मी रंजन, संतोषी भगत,भाजपा के वरिष्ठ नेता शंभू प्रसाद शाह, महामंत्री राजेंद्र यादव, वरिष्ठ समाजसेवी संजीव पासवान,लाइफ सेवियर फाउंडेशन के राजू शाह, समाजसेवी सुरेंद्र यादव, राजा शर्मा, विकास श्रीवास्तव, सुमन शेखर,सुमित मेहता, किशन शर्मा, अंकित गुप्ता, अमन शाह, अमित गामी,दीपक सोनी,रोशन साह,रवि सिन्हा, जितेंद्र झा,विवेक सिखवाल आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर