home page

बांध पर पक्की सड़क निर्माण को लेकर तीन दिनों से अनशन जारी

 | 
बांध पर पक्की सड़क निर्माण को लेकर तीन दिनों से अनशन जारी


अररिया 21 मई(हि.स.)।

जिले के भरगामा प्रखंड क्षेत्र के जमुआन पंचायत अंतर्गत एनएच-327 ई से नहर तक भीसी बांध पर पक्की सड़क निर्माण की मांग को लेकर सुरेश कुमार मंडल का तीन दिनों से आमरण अनशन गुरुवार को भी जारी रहा। स्थानीय निवासी सुरेश कुमार मंडल बीते 19 मई मंगलवार से आमरण अनशन पर बैठे हैं, अनशन शुरू होने के बाद इलाके में प्रशासनिक हलचल बढ़ गई है व ग्रामीणों में भी सड़क निर्माण को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

ग्रामीणों का कहना है कि भीसी बांध होकर गुजरने वाला यह रास्ता वर्षों से जर्जर स्थिति में है, बरसात के दिनों में सड़क की हालत व खराब हो जाती है। जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। खासकर स्कूली बच्चों, मरीजों व किसानों को काफी दिक्कत होती है।लोगों का आरोप है कि कई बार जनप्रतिनिधियों व प्रशासन से सड़क निर्माण की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हो सकी।आमरण अनशन को ग्रामीणों का भी समर्थन मिल रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर