home page

10 मवेशियों के साथ 2 पशु तस्कर गिरफ्तार

 | 

कटिहार, 24 फरवरी (हि.स.)। जिले के कोढा पुलिस ने अवैध पशु तस्करी के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए एक पिकअप में लदे 10 मवेशियों के साथ 2 पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार पशु तस्करों की पहचान जाकिर हुसैन और मंसुर आलम के रूप में हुई है, जो कटिहार जिले के बरारी थाना क्षेत्र के निवासी हैं।

पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कोढा थानाध्यक्ष ने झिटकिया रोड पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया था, जिसमें पिकअप को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान 10 मवेशियों को क्रूरतापूर्वक परिवहन करते हुए पाया गया। पुलिस ने पिकअप और मवेशियों को जब्त कर लिया है और दोनों पशु तस्करों को गिरफ्तार कर अग्रतर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस की इस कार्रवाई से पशु तस्करों में हड़कंप मच गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विनोद सिंह