अंगदान-देहदान के प्रति जनजागरूकता का आह्वान, राज्यस्तरीय सम्मेलन में सम्मानित हुआ बक्सर दल
बक्सर, 09 अगस्त (हि.स.)। राष्ट्रीय अंगदान दिवस के अवसर पर पटना के चैम्बर ऑफ कॉमर्स में दधीचि देहदान समिति, बिहार द्वारा राज्यस्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में दधीचि देहदान समिति बक्सर इकाई की अध्यक्ष सह पूर्व चेयरमैन नगर परिषद बक्सर मीना सिंह के नेतृत्व में बक्सर इकाई के पदाधिकारी शामिल हुए।
इस दौरान बक्सर समिति की ओर से बिहार समिति के अध्यक्ष एवं सिक्किम के पूर्व राज्यपाल श्रीगंगा प्रसाद तथा समिति के महासचिव पद्मश्री विमल कुमार जैन को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं असम के राज्यपाल श्री लक्ष्मण आचार्य उपस्थित रहे।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए अतिथियों ने समाज के लोगों से नेत्रदान, अंगदान एवं देहदान के प्रति जागरूक होने तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि अंगदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन देने का माध्यम बन सकता है। इस दिशा में सामाजिक संगठनों की भूमिका महत्वपूर्ण है।
सम्मेलन में बक्सर इकाई द्वारा जिले में चलाए जा रहे जागरूकता अभियान की सराहना की गई। बक्सर से सम्मेलन में मीना सिंह, राजकुमार सिंह, अनु देवी, विपिन कुमार, नीलम श्रीवास्तव, नागेंद्र प्रसाद, विवेक प्रजापति, संजय सिंह एवं बांके बिहारी सहित समिति के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थि
त रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Jitendra Kumar Mishra

