home page

कुपोषण मुक्त समाज बनाने में मिल का पत्थर साबित होगी आंगन मिलन कार्यक्रम- सुशीला धान

 | 
कुपोषण मुक्त समाज बनाने में मिल का पत्थर साबित होगी आंगन मिलन कार्यक्रम- सुशीला धान


नवादा, 29 सितंबर (हि.स.)।

कुपोषण मुक्त समाज बनाने के उद्देश्य से चल रहे पोषण माह के अवसर पर मंगलवार को नवादा जिले के नरहट प्रखंड के छोटी पाली आंगनबाड़ी केंद्र प्रथम तथा आंगनबाड़ी केंद्र तृतीय पर आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इसमें उपस्थित बच्चों के अभिभावक सहित समाज के हर वर्ग के लोगों को कुपोषण मुक्त समाज बनाने की दिशा में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी गई। उनसे समाज में हुए बदलाव का भी अनुभव साझा किया गया।

आंगन मिलन कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सुशील धान ने कहा कि कुपोषण मुक्त समाज बनाने में आंगन मिलन कार्यक्रम मिल का पत्थर साबित होगी ।

उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ,अभिभावकों तथा समाज के हर वर्ग के लोगों को सम्मानित करते हुए उनसे कुपोषण मुक्त समाज बनाने में सहभागी बनने का आग्रह किया गया ।

उन्होंने कहा कि अभिभावकों ने भी बाल विकास परियोजना के माध्यम से कुपोषण मिटाने में किए गए योगदानों को साझा किया गया ।अभिभावकों ने कहा कि निश्चित तौर पर हमारे बच्चे खेल-खेल में तीन से 6 वर्ष की उम्र तक पढ़ाई भी करते है । सरकार द्वारा दिए जा रहे सुविधाओं का लाभ उठाकर कुपोषण से भी मुक्त रहते हैं।

महिला पर्यवेक्षिका माधवी कुमारी ने कहा कि बाल विकास परियोजना के सौजन्य से कुपोषण मुक्त समाज बनाने के लिए कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। जिसका लाभ समाज के बच्चों को सीधी तौर पर मिल रही है।

इस अवसर पर सेविका कंचन कुमारी,बीसी सोनू मल तथा रितु कुमारी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों के उद्देश्यों को जन -जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। भारी संख्या में बच्चे, अभिभावक तथा समाजसेवी भी कार्यक्रम में उपस्थित थे। ग्रामीणों ने बाल विकास परियोजना के माध्यम से चलाए जा रहे कार्यक्रमों की सराहना की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजय कुमार सुमन