home page

एनीमिया मुक्त भारत अभियान का डीडीसी ने लिया जायजा, शत-प्रतिशत डाटा एंट्री का निर्देश

 | 
एनीमिया मुक्त भारत अभियान का डीडीसी ने लिया जायजा, शत-प्रतिशत डाटा एंट्री का निर्देश


एनीमिया मुक्त भारत अभियान का डीडीसी ने लिया जायजा, शत-प्रतिशत डाटा एंट्री का निर्देश


सुपौल, 29 अगस्त (हि.स.)। एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत शनिवार को आयुष्मान मंदिर, लालचंदपट्टी में संचालित स्वास्थ्य गतिविधियों का उप विकास आयुक्त इंद्रवीर कुमार ने अनुश्रवण किया। इस दौरान उन्होंने अभियान के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली और स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

अनुश्रवण के क्रम में उप विकास आयुक्त ने लाभार्थियों की जांच, एनीमिया की पहचान और उपचार से संबंधित कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को अभियान के निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप पूरी गंभीरता के साथ कार्य करने तथा अधिक से अधिक लाभार्थियों को अभियान का लाभ पहुंचाने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि एनीमिया की समय पर पहचान और उचित उपचार बेहद महत्वपूर्ण है। इसके लिए अभियान के तहत होने वाली जांच को प्रभावी ढंग से संचालित करने के साथ-साथ पात्र लाभार्थियों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित की जाए।

उप विकास आयुक्त ने अभियान के तहत जांच किए गए लाभार्थियों एवं संबंधित गतिविधियों के डाटा की पोर्टल पर शत-प्रतिशत प्रविष्टि सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही अभियान की प्रगति का नियमित अनुश्रवण एवं समीक्षा करने को कहा, ताकि निर्धारित लक्ष्य को समय पर पूरा किया जा सके।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र