home page

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आमिर खान का किया पुतला दहन

 | 
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आमिर खान का किया पुतला दहन


अररिया 07 जुलाई(हि.स.)।

फारबिसगंज स्टेशन चौक पर बॉलीवुड के सीने स्टार अमीर खान का मंगलवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन करते हुए जमकर नारेबाजी की।आमिर खान द्वारा तीन हिंदू में किए गए शादी से बजरंग दल के कार्यकर्ता आक्रोशित थे।

पुतला दहन का अध्यक्षता कर रहे बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक मनोज सोनी ने कहा फिल्म स्टार आमिर खान के द्वारा खुलेआम देश में लव जिहाद किया जा रहा है। लगातार हिंदू बहन बेटियों को अपने जिहाद के चंगुल में फंसाकर उससे शादी रचा रहा है और दो-तीन बच्चे पैदा करके उन्हें मुसलमान बनाने के बाद पत्नी को तलाक देकर फिर दूसरी हिंदू बहन बेटी को फसाने की षड्यंत्र रची जाती है l

सोनी ने कहा आमिर खान ने तीन हिंदू बेटियों से शादी करके हिंदू समाज को चैलेंज किया है। हिंदू विरोधी कार्य के द्वारा आमिर खान ने संविधान को चुनौती दिया है।कानून को चुनौती दिया है।बीएनएस को चुनौती दिया है।इस देश के सरकार और अदालत को चुनौती दिया है। उन्होंने कहा कि आमिर खान को हिंदू लड़की से ही प्यार क्यों होता है। एक भी मुस्लिम लड़की से उन्हें प्यार क्यों नहीं हो रहा है। कहीं ना कहीं हिंदू समाज को कमजोर करने की बहुत बड़ी साजिश रची जा रही है।श्री सोनी ने कहा जिस देश ने आमिर खान को सुपरस्टार बनाया है।अब इस देश के समस्त सनातनी समाज उसे भीख मांगने पर मजबूर कर देगा और भारत से विदेश भगाया जाएगा।

मौके पर बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक मनोज सोनी, बबलू साह, आरव गुप्ता, उमाशंकर चौधरी,आनंद भगत, विवेक चौधरी, सत्यम झा, सुमित मेहता, राकेश राय, विश्वजीत कुमार, अक्षय कुमार, राहुल सिंह, सोनू कुमार, विकास कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे l

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर