home page

बिना पैमाइश विद्यालय के खेल मैदान में बाउंड्री निर्माण का आरोप

 | 
बिना पैमाइश विद्यालय के खेल मैदान में बाउंड्री निर्माण का आरोप

पश्चिम चम्पारण (बगहा)21अगस्त(हि.स.)। नार्थ बिहार शुगर मिल्स +2 उच्च विद्यालय, मॉडल स्कूल नरईपुर, बगहा-02 के खेल मैदान की भूमि पर बिना सरकारी पैमाइश के बाउंड्री निर्माण कराये जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने अनुमंडल पदाधिकारी, बगहा को आवेदन देकर तत्काल निर्माण कार्य पर रोक लगाने तथा सरकारी स्तर से भूमि की पैमाइश एवं सीमांकन कराने की मांग की है।

प्रधानाध्यापक द्वारा दिये गये आवेदन में कहा गया है कि विद्यालय के खेल मैदान के लिए करीब पांच एकड़ भूमि उपलब्ध है, जो राज्यपाल, बिहार सरकार के नाम से निबंधित बतायी गयी है। आरोप है कि तिरूपति शुगर मिल्स, बगहा प्रबंधन द्वारा उक्त भूमि पर बिना सरकारी पैमाइश और सीमांकन के बाउंड्री दीवार का निर्माण कराया जा रहा है।

विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि बिना सरकारी स्तर पर भूमि की वास्तविक सीमा निर्धारित किये निर्माण होने से भविष्य में भूमि को लेकर विवाद उत्पन्न हो सकता है। साथ ही विद्यालय के खेल मैदान की भूमि के प्रभावित होने की भी आशंका जतायी गयी है।

प्रधानाध्यापक ने अनुमंडल पदाधिकारी से मांग की है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए बाउंड्री निर्माण कार्य पर तत्काल रोक लगायी जाए तथा राजस्व विभाग के अधिकृत अमीन से भूमि की विधिवत पैमाइश एवं सीमांकन कराया जाए। इसके बाद ही संबंधित भूमि पर निर्माण कार्य की अनुमति प्रदान की जाए।

विद्यालय प्रबंधन ने आवेदन के साथ संबंधित भूमि के खाता एवं खेसरा से जुड़े दस्तावेजों की छायाप्रति भी संलग्न की है। अब इस मामले में प्रशासनिक स्तर पर होने वाली जांच और भूमि की सरकारी पैमाइश के बाद ही स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।प्रशासन के आदेश पर निर्माण बिना पैमाइश विद्यालय के खेल मैदान में बाउंड्री निर्माण का आरोप

बगहा। नार्थ बिहार शुगर मिल्स +2 उच्च विद्यालय, मॉडल स्कूल नरईपुर, बगहा-02 के खेल मैदान की भूमि पर बिना सरकारी पैमाइश के बाउंड्री निर्माण कराये जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने अनुमंडल पदाधिकारी, बगहा को आवेदन देकर तत्काल निर्माण कार्य पर रोक लगाने तथा सरकारी स्तर से भूमि की पैमाइश एवं सीमांकन कराने की मांग की है।

प्रधानाध्यापक द्वारा दिये गये आवेदन में कहा गया है कि विद्यालय के खेल मैदान के लिए करीब पांच एकड़ भूमि उपलब्ध है, जो राज्यपाल, बिहार सरकार के नाम से निबंधित बतायी गयी है। आरोप है कि तिरूपति शुगर मिल्स, बगहा प्रबंधन द्वारा उक्त भूमि पर बिना सरकारी पैमाइश और सीमांकन के बाउंड्री दीवार का निर्माण कराया जा रहा है।

विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि बिना सरकारी स्तर पर भूमि की वास्तविक सीमा निर्धारित किये निर्माण होने से भविष्य में भूमि को लेकर विवाद उत्पन्न हो सकता है। साथ ही विद्यालय के खेल मैदान की भूमि के प्रभावित होने की भी आशंका जतायी गयी है।

प्रधानाध्यापक ने अनुमंडल पदाधिकारी से मांग की है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए बाउंड्री निर्माण कार्य पर तत्काल रोक लगायी जाए तथा राजस्व विभाग के अधिकृत अमीन से भूमि की विधिवत पैमाइश एवं सीमांकन कराया जाए। इसके बाद ही संबंधित भूमि पर निर्माण कार्य की अनुमति प्रदान की जाए।

विद्यालय प्रबंधन ने आवेदन के साथ संबंधित भूमि के खाता एवं खेसरा से जुड़े दस्तावेजों की छायाप्रति भी संलग्न की है। अब इस मामले में प्रशासनिक स्तर पर होने वाली जांच और भूमि की सरकारी पैमाइश के बाद ही स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।बताया जा रहा है कि बगहा एसडीएम के आदेश पर बगहा-2के अंचलाधिकारी ने रोक लगाने का आदेश जारी कर दिया है,जिस पर निर्माण कार्य रूक गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द नाथ तिवारी