home page

खेत मजदूर यूनियन की विचार गोष्ठी में कृषक हितों की रक्षा का संकल्प

 | 
खेत मजदूर यूनियन की विचार गोष्ठी में कृषक हितों की रक्षा का संकल्प


नवादा, 03 अप्रैल (हि.स.)। बिहार के वाम संगठन से जुड़े बिहार राज्य खेल मजदूर यूनियन का एक दिवसीय अहम विचार गोष्टी शुक्रवार को नवादा नगर में स्थित नवादा समाहरणालय के समीप अम्बेडकर पुस्तकालय भवन में आयोजित हुई। इसकी अध्यक्षता का. राजेंद्र प्रसाद वर्मा ने की। विचार गोष्ठी के दरम्यान बिहार राज्य खेत मजदूर यूनियन के सदस्यता अभियान, १६ व १७ मई २६ को प्रस्तावित बिहार राज्य परिषद की बैठक, मनरेगा के नाम बदल कर जी राम जी रखकर इसकी प्रासंगिकता और उपयोगिता समाप्त करने की सुनियोजित साजिश का प्रतिरोध, जिले ७ हजार नए सदस्य बनाने के निर्धारित लक्ष्य सहित सम सामयिक मुद्दों पर मंथन हुई।

विचार गोष्ठी में शामिल वक्ताओं ने स्पष्ट कहा कि डबल ईंजन की केंद्र व राज्य सरकारें खेतिहर मजदूरों के हितों और सुख सुविधाओं का ख्याल रखने की बातें तो दूर रही, उल्टे सरकार प्रदत्त अधिकारों को देने के बजाय काले कानूनों के सहारे खात्मा करने पर उतारू हैं। मनरेगा का नाम बदलना एवं उसके प्रावधानों को जटिल बना कर व्यवहारिक अमलीजामा पहनाना इन्हीं जन विरोधी खतरनाक षडयंत्र का हिस्सा है।

उक्त विचार गोष्ठी के प्रधान वक्ता यूनियन के महासचिव का. जानकी पासवान ने अपने वक्तव्य में पूर्व घोषित एजेंडे पर विस्तार पूर्वक सघन चर्चा की। मौजूदा दौर में भूमिहीन मजदूरों की खस्ताहाल के लिए खासकर केंद्र व राज्य सरकारें को पूर्णतः जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि तमाम शोषित तथा पीड़ित खेतिहर मजदूरों को संगठित एकजूट संघर्ष की दिशा में दृढ़ता और साहस के साथ आगे बढ़ने की आवश्यकता है। यूनियन के सदस्यता अभियान को द्रुत गति से तेज करने का आह्वान किया।

उक्त विचार गोष्ठी व बैठक में कृष्णा नगर, हिसुआ, भट्टा जैसे गांवों में घटित दमन, उत्पीड़न, मॉबलींन्चिंग, हत्याएं आगजनी जैसे क्रूर अमानवीय घटनाओं का जिक्र व विरोध करते हुए इस पर पूर्णविराम लगाने के लिए एकता और संघर्ष पर जोर दी गई। विचार गोष्ठी की शुभारम्भ शोक श्रद्धांजलि सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें देश एवं राज्य के तमाम शहीद व दिवंगत साथियों के लिए एक मिनट मौन रहकर शोक श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजय कुमार सुमन