छपरा में स्वतंत्रता दिवस पर प्रशासन बनाम आमजन फैंसी क्रिकेट मैच का हुआ आयोजन
सारण, 15 अगस्त (हि.स.)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा प्रशासन एवं आमजन के बीच आपसी जनभागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक प्रशासन बनाम आमजन फैंसी क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया।
इस मुकाबले में जिला प्रशासन की टीम ने अपने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन और बेहतरीन टीम भावना का प्रदर्शन करते हुए आमजन की टीम को 62 रनों से पराजित कर मैच अपने नाम कर लिया।
मैच के दौरान मैदान पर प्रशासनिक अधिकारियों और आम नागरिकों के बीच अभूतपूर्व उत्साह, खेल भावना और भाईचारे का वातावरण देखने को मिला। दर्शकों ने भी तालियां बजाकर खिलाड़ियों का जमकर उत्साहवर्धन किया।
सारण जिला प्रशासन का यह प्रयास केवल खेल को बढ़ावा देना नहीं, बल्कि राष्ट्रीय पर्व पर नागरिकों के साथ संवाद और विश्वास के रिश्ते को मजबूत करना था।
हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

