home page

नालंदा जिले में देशभक्ति से सराबोर हुआ 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह

 | 
नालंदा जिले में देशभक्ति से सराबोर हुआ 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह


नालंदा, बिहारशरीफ 15 अगस्त (हि.स.)। नालंद जिला अंतर्गत विभिन्न स्थानों के साथ साथ सुशीला इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन, हिलसा के परिसर में 15 अगस्त शनकिवार की देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस अत्यंत गरिमामय, भव्य एवं हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया गया। गौतम ग्रुप (राइट पाथ फाउंडेशन) की प्रतिष्ठित इकाई के रूप में संचालित संस्थान में आयोजित समारोह में संस्थान के निदेशक डॉ. अभिजीत कुमार गौतम, मुख्य अतिथि डॉ. विनोद कुमार, कार्यकारी सचिव, प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं, गैर-शिक्षण कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि डॉ. विनोद कुमार, कार्यकारी सचिव द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई। जैसे ही तिरंगा शान से आसमान में लहराया, पूरा परिसर राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ की धुन से गूंज उठा। इसके बाद विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों ने ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष के साथ देश के प्रति अपनी श्रद्धा एवं सम्मान प्रकट किया।ध्वजारोहण के बाद आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए संस्थान के प्राचार्य ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। आज के विद्यार्थियों के कंधों पर देश के उज्ज्वल भविष्य की जिम्मेदारी है। शिक्षा, अनुशासन, नैतिक मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के माध्यम से युवा राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।न्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि देश की आजादी के 80वें वर्ष में हमें संकल्प लेना चाहिए कि हम भारत को शिक्षा, स्वास्थ्य, विज्ञान, तकनीक और सामाजिक विकास के क्षेत्र में और अधिक मजबूत बनाने में अपना योगदान देंगे। माता सुशीला इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान संस्थान के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक देशभक्ति एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, भाषण, नृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से देश की एकता, अखंडता और गौरव को प्रदर्शित किया। विद्यार्थियों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर गौतम ग्रुप (राइट पाथ फाउंडेशन) से जुड़े पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षा के साथ विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन, सेवा भावना और सामाजिक जिम्मेदारी विकसित करना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। स्वतंत्रता दिवस समारोह ने विद्यार्थियों में देश के प्रति गौरव और राष्ट्र निर्माण की भावना को और मजबूत किया।समारोह का समापन देश की एकता, अखंडता एवं समृद्धि के संकल्प के साथ हुआ। पूरे कार्यक्रम के दौरान संस्थान परिसर में उत्साह, उमंग और देशभक्ति का माहौल बना रहा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रमोद पांडे