home page

जॉब कैंप में 30 युवाओं ने दिया साक्षात्कार, 15 का हुआ चयन

 | 
जॉब कैंप में 30 युवाओं ने दिया साक्षात्कार, 15 का हुआ चयन


नालंदा, बिहारशरीफ 01 सितंबर (हि.स.)। युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार सरकार के निर्देशानुसार जिला नियोजनालय, नालंदा की ओर से बेरोजगार युवाओं एवं युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज मंगलवार को एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया गया।

कैंप का आयोजन बिहारशरीफ स्थित संयुक्त श्रम भवन, प्रखंड परिसर में किया गया।जॉब कैंप में निजी क्षेत्र की कंपनी रीडर सिक्योरिटी प्राइवेट लिमिटेड . ने भाग लिया। कंपनी की ओर से अभ्यर्थियों के चयन के लिए साक्षात्कार एवं चयन प्रक्रिया आयोजित की गई। इसमें जिले के कुल 30 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया, जिनमें से 15 युवाओं का स्थल पर ही चयन किया गया।

जिला नियोजनालय की ओर से बताया गया कि इस तरह के जॉब कैंप के माध्यम से जिले के बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने का लगातार प्रयास किया जा रहा है।

चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी की आवश्यकता एवं निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।नियोजनालय ने युवाओं से अपील की कि वे रोजगार से संबंधित अवसरों की जानकारी के लिए जिला नियोजनालय से संपर्क करते रहें और समय-समय पर आयोजित होने वाले जॉब कैंप में भाग लेकर रोजगार के अवसरों का लाभ उठाएं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रमोद पांडे