home page

विद्यार्थियों ने दीवारों पर उकेरी नालंदा की गौरवशाली विरासत

 | 
विद्यार्थियों ने दीवारों पर उकेरी नालंदा की गौरवशाली विरासत


नालंदा, बिहारशरीफ 15 अगस्त (हि.स.)।

नालंदा जिले में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज शनिवार को शहर के सौंदर्यीकरण एवं नालंदा की समृद्ध ऐतिहासिक,धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से ‘पेंट माई सिटी अभियान के तहत विभिन्न सरकारी भवनों एवं सार्वजनिक स्थलों की दीवारों पर चित्रकारी एवं हस्तकलाकारी का कार्य प्रारंभ किया गया है।इस अभियान में जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वतंत्रता सेनानियों, राष्ट्रीय नायकों, धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों तथा नालंदा की प्राचीन ऐतिहासिक धरोहरों एवं स्मारकों की आकर्षक आकृतियाँ उकेरी जा रही हैं।इस अभियान में निम्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया जिसमें मुख्य तौर पर 01.सोगरा उच्च विद्यालय, बिहारशरीफ02.श्रीमती परमेश्वरी देवी उच्च विद्यालय, मथुरिया, बिहारशरीफ03. +2 उच्च विद्यालय, राणा बिगहा, बिहारशरीफ04. एस.एस. बालिका +2 उच्च विद्यालय, बिहारशरीफ05.प्रा. बालिका +2 उच्च विद्यालय, हरनौत06.प्रा. बालिका +2 उच्च विद्यालय, चंडी07.बड़ी पहाड़ी +2 उच्च विद्यालय, बिहारशरीफ08.बिहार टाउन उच्च विद्यालय, बिहारशरीफ09.पी.एल. साहू +2 उच्च विद्यालय, बिहारशरीफ10.आदर्श +2 उच्च विद्यालय, बिहारशरीफ11.उच्च विद्यालय, मघड़ा12.उच्च विद्यालय, भोभी13.नेशनल उच्च विद्यालय, शेखाना14.जवाहर कन्या +2 उच्च विद्यालय, झींगनगर, बिहारशरीफअभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के साथ नई पीढ़ी को जिले की गौरवशाली विरासत से जोड़ना है।

विद्यार्थियों द्वारा बनाई जा रही कलाकृतियों से शहर की सरकारी दीवारों को आकर्षक स्वरूप मिलने के साथ स्वच्छ, सुंदर एवं ऐतिहासिक नालंदा का संदेश भी दिया जा रहा है।पेंट भाई शिटी’ अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों की कला के रंगों में नालंदा की गौरवशाली विरासत जीवंत किया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रमोद पांडे