home page

सरस्वती शिशु बालिका विद्या मंदिर में तीन दिवसीय वार्षिक आचार्य कार्यशाला का आयोजन

 | 
सरस्वती शिशु बालिका विद्या मंदिर में तीन दिवसीय वार्षिक आचार्य कार्यशाला का आयोजन


अररिया 02 अप्रैल(हि.स.)।

फारबिसगंज के कटहरा स्थित सुलोचना देवी डॉ डीएल दास सरस्वती शिशु बालिका विद्या मंदिर में तीन दिवसीय वार्षिक आचार्य कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला गुरुवार से शनिवार तक चलेगी, जिसमें शैक्षणिक एवं संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की जा रही है। कार्यशाला में वार्षिक कार्य योजना निर्माण, छात्र-छात्राओं का सर्वांगीण विकास, समिति विकास, अभिभावक संपर्क, आचार्य विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चिंतन-मनन किया जा रहा है।

उद्घाटन सत्र में विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के सचिव शिवनारायण दास भानु , प्रधानाचार्य सुदर्शन कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सचिव शिवनारायण दास भानु ने अपने संबोधन में कहा कि छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास में आचार्यों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। आचार्य विद्यालय की रीढ़ हैं, इसलिए उन्हें पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने शिक्षकों को नवाचार अपनाने और निरंतर स्वाध्याय करने पर भी जोर दिया। अभिभावक संपर्क, समय का पालन और अनुशासन शिक्षा के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षक के साथ-साथ अभिभावकों को भी बच्चों की शिक्षा और विकास पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

कार्यशाला की सराहना लोक शिक्षा समिति बिहार सह स्थानीय विद्यालय के अध्यक्ष राम प्रकाश प्रसाद,उपाध्यक्ष विंदेश्वरी प्रसाद मंडल,सदस्य अनिल अग्रवाल,सह सचिव कर्नल दास, सदस्य ममता कुमारी के साथ अन्य सदस्यों ने की। कार्यशाला में विद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर