home page

सारण में पांच वर्षीय मासूम के साथ यौनाचार का आरोपी गिरफ्तार

 | 

सारण, 23 मई (हि.स.)। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां नहाने के क्रम में एक पांच वर्षीय मासूम बच्चे के साथ उसके ही रिश्तेदार द्वारा अप्राकृतिक यौनाचार किया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय मुफस्सिल थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित बच्चे को मेडिकल जांच के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां मेडिकल टीम द्वारा उसकी विस्तृत जांच की गई।

इस मामले में परिजनों ने मुफस्सिल थाने में लिखित आवेदन देकर अपने पाटीदार को नामजद अभियुक्त बनाया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की।

मुफस्सिल थानाध्यक्ष शशि कुमार ने बताया कि नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई व जांच में जुटी है।

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार