home page

छपरा में ट्रक ने बोलेरो को मारी टक्कर, 06 घायल

 | 
छपरा में ट्रक ने बोलेरो को मारी टक्कर, 06 घायल


छपरा में ट्रक ने बोलेरो को मारी टक्कर, 06 घायल


सारण, 16 मई (हि.स.)। छपरा-सिवान मुख्य मार्ग एनएच-531 पर रसूलपुर बाजार स्थित हनुमान मंदिर के समीप शनिवार को एक सड़क हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से बोलेरो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। इस दुर्घटना में चालक सहित छह लोग घायल हो गए हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

स्थानीय लोगों और रसूलपुर थाना पुलिस की मदद से सभी घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, एकमा ले जाया गया, सभी का प्राथमिक उपचार किया डॉक्टरों के अनुसार सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है। घायलों की पहचान बक्सर जिले के बड़की नैनी गांव निवासी चालक विजय शंकर साहनी, संजय राम, भिरू राम, दीपक राम, हरेंद्र राम और आदर्श कुमार के रूप में हुई है। ये सभी गोपालगंज में अपनी बेटी के घर कलेवा देकर वापस बक्सर लौट रहे थे। रसूलपुर थाना पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो और ट्रक को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार