स्थाई समाधान एवं चारदीवारी निर्माण के संबंध में सौंपा मांग पत्र
समस्तीपुर, 18 मार्च (हि.स.)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद समस्तीपुर का एक प्रतिनिधिमंडल समस्तीपुर नगर निगम के नगर आयुक्त से मिलकर अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय समस्तीपुर के मैदान में जल जमाव की समस्या की स्थाई समाधान एवं चारदीवारी निर्माण के संबंध में मांग पत्र सोपा
इस अवसर पर विद्यार्थी परिषद के प्रदेश सहमंत्री अनुपम कुमार झा ने बताया कि विगत 4 -5 वर्षों से अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय एक महाविद्यालय नहीं बल्कि कचरा डंपिंग जोन बन गया है। इस महाविद्यालय में पूरे मोहल्ले का गंदा पानी बहता है और वर्ष भर महाविद्यालय के मैदान में जलजमाव रहता है जिस कारण महाविद्यालय के भौतिक एवं अवसंरचना विकास में भी बाधा उत्पन्न हो रही है। यह स्थिति अत्यंत चिंताजनक एवं नगर निगम प्रशासन की कार्य प्रणाली पर प्रश्न खड़ा करने वाली है, एक शिक्षण संस्थान के परिसर का इस प्रकार उपेक्षित एवं अस्वच्छ बने रहना किसी भी दृष्टिकोण से उचित नहीं है तथा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगी सकारत्मक पहल नहीं होने पर विद्यार्थी परिषद् आंदोलन का मार्ग चुनेगी।
वहीं जिला सहसंयोजक शुभम कुमार एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य निक्कू आर्या ने अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय के मैदान में हो रहे जल जमाव की समस्या की स्थाई समाधान शीघ्र करने की मांग की।
वही नगर सह मंत्री कमलेश कुमार एवं विकासार्थ विद्यार्थी संयोजक अभिषेक कोहली ने कहा कि आसपास के मुहल्ले के जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। ताकि महाविद्यालय के मैदान में पानी के प्रवाह को पूर्णता रोका जा सके। अगर आयुक्त ने विद्यार्थी परिषद की मांगों को जायज ठहराते हुए 4 महीने के अंदर नाली निर्माण प्रारंभ करवाने का सकारात्मक आश्वासन दिया तथा महाविद्यालय के समीप स्थल चिन्हित करे बड़े कूड़ेदान को रखवाने के लिए संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया।
प्रतिनिधिमंडल में प्रांत सहमंत्री अनुपम कुमार झा, जिला सह संयोजक शुभम कुमार, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य निक्कू आर्या, नगर सह मंत्री कमलेश कुमार, विकासार्थ विद्यार्थी संयोजक अभिषेक कोहली आदि शामिल थे।
हिन्दुस्थान समाचार / त्रिलोकनाथ उपाध्याय

