अभाविप शिष्टमंडल ने सांसद को ज्ञापन सौंप क्षतिग्रस्त पुलिया निर्माण की मांग की
अररिया 02 जुलाई(हि.स.)।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का एक शिष्टमंडल प्रो. एमपी सिंह के नेतृत्व में सांसद प्रदीप कुमार सिंह से मुलाकात कर मेडिकल कॉलेज के पास जर्जर स्लैब कलवर्ट के शीघ्र पुनर्निर्माण की मांग की।
शिष्टमंडल ने ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि रामपुर-कोदरकट्टी पंचायत के वार्ड संख्या 13 स्थित यह पुलिया लंबे समय से क्षतिग्रस्त है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है और लोगों को आवागमन में परेशानी होती है।
प्रो. एमपी सिंह ने कहा कि तीन वर्ष पहले मुख्यमंत्री जन शिकायत निवारण प्रणाली के माध्यम से शिकायत की गई थी। विभाग ने पुनरीक्षित प्राक्कलन भेजने की जानकारी दी थी, लेकिन अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ।
उन्होंने सांसद से मामले को प्राथमिकता के आधार पर निर्माण कार्य करवाने का आग्रह किया।
सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने विभागीय अधिकारियों से बात कर जल्द समाधान का आश्वासन दिया। शिष्टमंडल में जितेंद्र प्रियांशु, वैभव प्रताप सिंह और कौशेन आलम शामिल थे।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

