सिपाही भर्ती लिखित परीक्षा में 14640 में 9628 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित
अररिया 14 जून(हि.स.)।
केंद्रीय चयन पर्षद सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा जिले के 19 परीक्षा केन्द्रों पर रविवार को हुई।19 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में हुए परीक्षा में 14640 में 9628 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।प्रथम पाली में कुल 7320 परीक्षार्थियों में से 2460 उपस्थित हुए, जबकि 4860 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं द्वितीय पाली में 7320 में से 2552 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए तथा 4768 अनुपस्थित पाए गए।
परीक्षा के दौरान डीएम विनोद दूहन एवं एसपी जितेन्द्र कुमार ने संयुक्त रूप से जिला मुख्यालय स्थित प्लस टू हाई स्कूल अररिया, प्लस टू गर्ल्स हाई स्कूल अररिया का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।इस दौरान डीएम और एसपी ने शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न कराने को लेकर केन्द्राधीक्षक समेत अन्य ड्यूटी में लगे अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

