home page

जलालपुर हत्या कांड का फरार आरोपित गिरफ्तार

 | 
जलालपुर हत्या कांड का फरार आरोपित गिरफ्तार


सारण, 31 जुलाई (हि.स.)। जलालपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए हत्या कांड के फरार प्राथमिक आरोपित शैलेन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपित बनियापुर थाना क्षेत्र के सरैया हरदी टोला निवासी शैलेन्द्र सिंह है। वह जलालपुर थाना कांड संख्या-96/25 धारा 103(1)/3(5) बीएनएस के तहत दर्ज हत्या के मामले में फरार था।

जलालपुर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार