home page

कारोबारी से 8.21 लाख रूपये लूटकांड का मुख्य सरगना गिरफ्तार

 | 
कारोबारी से 8.21 लाख रूपये लूटकांड का मुख्य सरगना गिरफ्तार


अररिया 29 अप्रैल(हि.स.)। फारबिसगंज के दीनदयाल चौक पर 21 नवम्बर 2025 की शाम छह बजे हथियार से लैस बदमाशों के द्वारा ओम एजेंसी में 8.21 लाख रूपये लूटकांड को अंजाम देने वाला मुख्य सरगना विवेक कुमार शर्मा पांच महीने बाद गिरफ्तार हुआ।

फारबिसगंज थाना पुलिस ने पांच माह से फरार चल रहे पूर्णिया के जानकीनगर कारी मंडल पश्चिम टोला वार्ड संख्या 14 के रहने वाले विवेक कुमार शर्मा पिता बेचन शर्मा को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।

पुलिस ने इनके पास से 19 हजार रूपये भी बरामद किए हैं। जानकारी थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने दी।फारबिसगंज थाना पुलिस को पांच महीनों से इनकी तलाश थी।पुलिस की टीम कई बार इनकी गिरफ्तारी के लिए अलग अलग ठिकानों पर दबिश दे रही थी। लेकिन हर बार पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब हो जा रहा था।

वैज्ञानिक एवं तकनीकी अनुसंधान के साथ सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन से विवेक कुमार शर्मा की शिनाख्त हो पाई थी।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर