रक्षाबंधन पर महिला सशक्तिकरण की दिशा में अररिया पुलिस की पहल,अभया ब्रिगेड का फ्लैग ऑफ
अररिया 28 अगस्त(हि.स.)।
अररिया पुलिस केन्द्र में रक्षा बंधन के मौके पर जिला पुलिस की पुलिस दीदी पेट्रोलिंग टीम अभया ब्रिगेड को एक कार्यक्रम में पुलिस उपाधीक्षक रक्षित संतोष कुमार पोद्दार के द्वारा शुक्रवार को हरी झंडी दिखाकर फ्लैग ऑफ किया गया।
इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक, रक्षित संतोष कुमार पोद्दार द्वारा पुलिस दीदी टीम को महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, जागरूकता एवं सहायता के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने तथा आमजन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
स्कूटी पर सवार होकर ट्रैफिक नियमों का पालन करते हुए पुलिस दीदी टीम ने शहरी क्षेत्र सहित ग्रामीण इलाकों का दौरा किया और महिलाओं और बालिकाओं को किसी भी असुरक्षा को लेकर जागरूक रहने और पुलिस को सूचित करने को लेकर जन जागरूकता चलाया गया
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

