home page

धूल भरी आंधी और बारिश से गर्मी से मिली राहत

 | 
धूल भरी आंधी और बारिश से गर्मी से मिली राहत


भागलपुर, 23 जून (हि.स.)। उमस भरी गर्मी झेल रहे भागलपुर के लोगों के मंगलवार का दिन अच्छा साबित हुआ। 15 दिनों की तेज गर्मी के बाद आज दोपहर एकाएक आसमान में काले बादल छा गए। इसके बाद धूल भरी आंधी चलने लगी।

आंधी काफी तेज थी। आंधी का बवंडर काफी तेज था। इस दौरान सड़क पर जो जहां खड़ा था वहीं छिप गया गया। गाड़ी वालों ने सड़क किनारे जहां पेड़ था वहीं गाड़ी खड़ी कर दिये। इतनी तेज आंधी थी कि कई जगह पेड़ गिर गये, पेड़ की टहनियां टूट गयी। वहीं बिजली पूरे शहर में बंद हो गई। आंधी और तेज बारिश से कई घरों के छत के टीन के छप्पर उड़ गये। कई घरों की खिड़की टूट गयी। गाय के खटाल उड़ गया।

आंधी की रफ्तार करीब 80 से 100 किलो मीटर थी। जितनी तेज आंधी थी उतनी तेज बारिश नहीं थी। बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर, भागलपुर ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र के नोडल पदाधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि 60-80 किलो मीटर प्रति घंटे के रफ्तार से आंधी चली है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर