home page

जमीन कब्जा करने वाले गिरोह का 8 सदस्य गिरफ्तार

 | 
जमीन कब्जा करने वाले गिरोह का 8 सदस्य गिरफ्तार


भागलपुर, 10 अप्रैल (हि.स.)। जिले में जमीन कब्जा करने वाले संगठित गिरोह के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उक्त आशय की जानकारी शुक्रवार को एसएसपी प्रमोद कुमार ने एक प्रेस वार्ता के दौरान दी।

एसएसपी ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। बीते 9 अप्रैल 2026 को पुलिस को सूचना मिली थी कि आनंद मार्ग क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा जबरन जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और वरीय अधिकारियों के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। जांच के दौरान यह सामने आया कि यह गिरोह सुनियोजित तरीके से जमीन पर अवैध कब्जा करने का काम करता था। पुलिस ने मौके से 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 8 मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। जिन्हें जांच के लिए जब्त कर लिया गया है।

एसएसपी ने बताया कि आरोपियों के मोबाइल फोन की जांच के दौरान जमीन से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण कागजात भी मिले हैं। इन दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है। जिससे गिरोह के नेटवर्क और अन्य संलिप्त लोगों की जानकारी मिल सके। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और इस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चला रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर